जहानाबाद टोल प्लाजा पर पैसे को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जहानाबाद-गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर उमराव बिगहा गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा पर हुई। घायल युवक विकास कुमार ने बताया कि उनके गांव उमराव बिगहा से एक बारात मसौढ़ी जा रही थी। बारात में शामिल लोग डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी टोल प्लाजा के कर्मी विशाल कुमार से उनकी नोकझोंक हो गई। इसी विवाद के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों युवकों के सीने में लगी छर्रे गोली लगने से विकास कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दोनों युवकों के सीने में छर्रे लगे हैं। डॉक्टर अबर ने बताया कि दोनों युवकों को सीने में गोली लगी है और उनका इलाज किया जा रहा है। एक्स-रे के बाद गोली की स्थिति स्पष्ट होगी, हालांकि थोड़ी ब्लीडिंग हुई है, लेकिन उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा पर पैसे के भुगतान को लेकर हुए विवाद में यह गोलीबारी हुई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टोल शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहते स्थानीय लोग स्थानीय लोगों के अनुसार, जब से इस टोल प्लाजा का निर्माण हुआ है, तब से यहां लगातार विवाद होते रहे हैं। स्थानीय निवासी टोल शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहते हैं, जिसके कारण टोल प्लाजा कर्मियों और लोगों के बीच अक्सर झड़पें होती रहती हैं। जहानाबाद टोल प्लाजा पर पैसे को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जहानाबाद-गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर उमराव बिगहा गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा पर हुई। घायल युवक विकास कुमार ने बताया कि उनके गांव उमराव बिगहा से एक बारात मसौढ़ी जा रही थी। बारात में शामिल लोग डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी टोल प्लाजा के कर्मी विशाल कुमार से उनकी नोकझोंक हो गई। इसी विवाद के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों युवकों के सीने में लगी छर्रे गोली लगने से विकास कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दोनों युवकों के सीने में छर्रे लगे हैं। डॉक्टर अबर ने बताया कि दोनों युवकों को सीने में गोली लगी है और उनका इलाज किया जा रहा है। एक्स-रे के बाद गोली की स्थिति स्पष्ट होगी, हालांकि थोड़ी ब्लीडिंग हुई है, लेकिन उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा पर पैसे के भुगतान को लेकर हुए विवाद में यह गोलीबारी हुई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टोल शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहते स्थानीय लोग स्थानीय लोगों के अनुसार, जब से इस टोल प्लाजा का निर्माण हुआ है, तब से यहां लगातार विवाद होते रहे हैं। स्थानीय निवासी टोल शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहते हैं, जिसके कारण टोल प्लाजा कर्मियों और लोगों के बीच अक्सर झड़पें होती रहती हैं।


