हाथरस में युवक के घर पर फायरिंग:दरवाजे के शीशे पर लगी गोली, 3 दिन पहले हुई युवक की सगाई

हाथरस में युवक के घर पर फायरिंग:दरवाजे के शीशे पर लगी गोली, 3 दिन पहले हुई युवक की सगाई

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला चौबे गांव में आज दिनदहाड़े एक युवक पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी। युवक प्रेमचंद बाल-बाल बच गया, लेकिन गोली उसके घर के शीशे के दरवाजे में लगी, जिससे कांच लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावरों का तमंचा लोड करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। नगला चौबे निवासी 21 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र पप्पू का हाल ही में कुछ युवकों से विवाद हुआ था। प्रेमचंद की तीन दिन पहले ही सगाई हुई थी। रंजिश के चलते हमलावरों ने आज उसे उसके घर पर घेर लिया। बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर हमलावरों ने प्रेमचंद पर फायरिंग कर दी। प्रेमचंद ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक गोली उसकी गर्दन के पास से निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसके घर के दरवाजे के कांच में टकराई, जिससे उसे शीशा लग गया और वह घायल हो गया। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों का वीडियो भी सामने आया है। घायल प्रेमचंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *