भोपाल के करोंद स्थित कोरल कासा बंगलो के एक घर में मंगलवार रात में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग लगने के बाद एयर कंडिशनर में ब्लास्ट हो गया। आग से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कोरल कासा बंगलो के एक घर में अचानक आग लग गई। जैसे ही आग लगी, घर में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकले। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर फाइटर पंकज यादव समेत टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पार्षद लकी राय समेत रहवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की। शार्ट सर्किट से लगी आग
आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर फाइटर यादव ने बताया कि एसी की वजह से आग ज्यादा फैली। इस वजह से परिवार बाहर आ गया, लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान जल गया।


