मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक के रेस्टोरेंट में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से किचन में उठीं लपटें, 3 दमकल की गाड़ियां-स्थानीय लोगों ने पाया काबू

मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक के रेस्टोरेंट में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से किचन में उठीं लपटें, 3 दमकल की गाड़ियां-स्थानीय लोगों ने पाया काबू

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी चौक में शुक्रवार देर शाम एक रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही किचन से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी। आसपास मौजूद लोगों ने जब किचन से धुआं निकलता देखा, तो तुरंत रेस्टोरेंट कर्मियों और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रेस्टोरेंट के मैनेजर ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के समय किचन में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। समय रहते आग की जानकारी मिल गई, जिससे स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सहायक अग्निशमन अधिकारी आरएन पांडे ने बताया कि एक बड़ी फायर ब्रिगेड वाहन और दो छोटी एमटी गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझा लिए जाने से रेस्टोरेंट में बड़ा नुकसान होने से बच गया। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी चौक में शुक्रवार देर शाम एक रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही किचन से धुआं और तेज लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। धुआं उठता देख लोगों ने दी सूचना जानकारी के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी। आसपास मौजूद लोगों ने जब किचन से धुआं निकलता देखा, तो तुरंत रेस्टोरेंट कर्मियों और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रेस्टोरेंट के मैनेजर ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के समय किचन में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। समय रहते आग की जानकारी मिल गई, जिससे स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सहायक अग्निशमन अधिकारी आरएन पांडे ने बताया कि एक बड़ी फायर ब्रिगेड वाहन और दो छोटी एमटी गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझा लिए जाने से रेस्टोरेंट में बड़ा नुकसान होने से बच गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *