हापुड़ में रेगुलेटर फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जला, आबादी के बीच चल रही यूनिट से लोगों में आक्रोश

हापुड़ में रेगुलेटर फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जला, आबादी के बीच चल रही यूनिट से लोगों में आक्रोश

हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में बुलंदशहर रोड पर शुक्रवार दोपहर एक रेगुलेटर फैक्ट्री में आग लग गई। आग में फैक्ट्री का कच्चा माल, मशीनें और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए। रेगुलेटर फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री मजहर खान की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। आबादी के बीच फैक्ट्री, बड़ा खतरा टला
यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले इलाके में संचालित हो रही थी। यदि आग समय पर काबू में न आती, तो आसपास के कई मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल टीम का सहयोग किया। लाखों का नुकसान
अग्निकांड में फैक्ट्री के भीतर रखा कच्चा माल, मशीनें और तैयार उत्पाद पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *