न्यू जेएएच:आईसीयू के पंखे में लगी आग, मरीजों को आनन-फानन में किया शिफ्ट, हादसा टला

न्यू जेएएच:आईसीयू के पंखे में लगी आग, मरीजों को आनन-फानन में किया शिफ्ट, हादसा टला

न्यू जयारोग्य चिकित्सालय के सी–ब्लॉक की 6वीं मंजिल पर बने सर्जरी के आईसीयू की दीवार में लगे पंखे में बुधवार को आग लग गई। पंखे से चिंगारी और धुआं उठाता देख नर्सिंग स्टाफ व जूनियर डॉक्टरों ने पंखे से कुछ ही दूरी पर पड़े बेड पर भर्ती मरीज को पलंग सहित दूर हटाया। साथ ही अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी 12 मरीजों को दूसरे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते ग स्टाफ की नजर आग पर पड़ गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुधवार शाम करीब 4:30 बजे 5 नंबर पलंग के पास दीवार पर लगे पंखे में लगी। इसी के सामने काउंटर पर बैठी नर्सिंग ऑफिसर और जूनियर डॉक्टर की निगाह पंखे पर पड़ी तो उन्होंने बेड सहित मरीजों को वहां से शिफ्ट किया। आईसीयू में आग लगने की सूचना मिलते ही विभागाध्यक्ष डॉ.अंजलि जलज और फायर ऑफिसर प्रशांत धाकड़, वर्कशॉप प्रभारी अतर सिंह जाटव मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जले हुए पंखे को वहां से हटाया। सालभर पहले केआरएच के आईसीयू में लगी थी आग केआरएच के गायनिक आईसीयू में एक साल पहले आग लग गई थी। यह आग लगने के बाद खिड़की तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया था। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। वर्कशॉप प्रभारी ने खिड़की के सरिया काटकर मरीजों को निकालने का रास्ता बनाया था। इसके बाद 125 मरीज शिफ्ट किए गए थे। यह आग एसी में आग लगने के कारण हुआ था। अभी तक यह आईसीयू चालू नहीं हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *