फतेहाबाद में मकान में लगी आग:हजारों की नकदी समेत कीमती सामान जला, काम से बाहर गया था मकान मालिक

फतेहाबाद में मकान में लगी आग:हजारों की नकदी समेत कीमती सामान जला, काम से बाहर गया था मकान मालिक

फतेहाबाद के गांव कुलां में भूना रोड पर स्थित एक मकान में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में एक परिवार का लाखों रुपए का घरेलू सामान जल गया। मकान की कच्ची छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। आगजनी में कमरे में रखा बेड, अलमारी, कीमती सामान, बिस्तर, चारपाई, कूलर, गेहूं का ढोल और अन्य घरेलू वस्तुएं जल गईं। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि अलमारी में किश्त भरने के लिए रखे हजारों रुपए नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। सूचना मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचे और देखा कि आग भयानक रूप ले चुकी थी। उन्होंने तत्काल धारसूल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कमरे में ही बनी थी रसोई पवन कुमार का परिवार एक ही कमरे के मकान में गुजर-बसर कर रहा था, जिसमें रसोई भी बनी हुई थी। उन्होंने यह मकान भी कुछ समय पहले ब्याज पर पैसे लेकर बनवाया था। इस घटना के बाद घर की महिलाएं बाहर बैठकर विलाप करती दिखीं। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि इस गरीब परिवार की आर्थिक मदद की जाए, ताकि उनका उजड़ा हुआ आशियाना दोबारा बन सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *