सलूंबर में बंद केबिन में लगी आग:धुआं उठने पर फायर स्टेशन की टीम पहुंची, फ्रिज हुआ राख

सलूंबर में बंद केबिन में लगी आग:धुआं उठने पर फायर स्टेशन की टीम पहुंची, फ्रिज हुआ राख

सलूंबर जिला मुख्यालय के उदयपुर रोड स्थित कमरूदिया भैरू बाईपास पर सुबह एक बंद केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से केबिन में रखा रेफ्रिजरेटर पूरी तरह जल गया। हांलाकि फायर स्टेशन पास होने से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे अन्य सामान बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय केबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं केबिन से बाहर आ गया। केबिन फायर स्टेशन के पास ही था। फायर स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात फायरमैन जयेश की नजर धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया और अन्य कर्मचारियों को भी बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद केबिन में रखा अन्य सामान सुरक्षित बाहर निकाला गया। केबिन में रखा रेफ्रिजरेटर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस पूरे अभियान में फायरमैन जयेश, देवेंद्र सिंह, शंकर लाल और डीपीओ ईश्वर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *