लखीमपुर खीरी में ट्रक-बस टक्कर के बाद लगी आग:पीछे से घुसी बाइक भी जली, दो युवक घायल; दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

लखीमपुर खीरी में ट्रक-बस टक्कर के बाद लगी आग:पीछे से घुसी बाइक भी जली, दो युवक घायल; दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

लखीमपुर खीरी के राजापुर क्षेत्र में देर रात ट्रक, बस और बाइक की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसा रामापुर रोड पर जलसा लॉन के सामने हुआ। दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक समय रहते वाहन से कूद गया। जानकारी के मुताबिक, रामपुर की ओर जा रहा ट्रक मोड़ते समय सामने से आ रही बस से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे जा घुसे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। ट्रक चालक ने कूदकर बचाई जान सदर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक समय रहते वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दमकल टीम ने बुझाई आग हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए रामापुर रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

x

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *