फिरोजाबाद में ट्रक-टैंकर की भीषण टक्कर:केबिन में फंसे चालक को एक घंटे बाद हाइड्रा मशीन से निकाला गया

फिरोजाबाद में ट्रक-टैंकर की भीषण टक्कर:केबिन में फंसे चालक को एक घंटे बाद हाइड्रा मशीन से निकाला गया

फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में उसायनी चौकी के सामने गुरुवार रात एक ट्रक और टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला जा सका। पुलिस के अनुसार, ट्रक संख्या HR 38 W 0840 और टैंकर संख्या PB 03 AJ 6157 के बीच यह भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक अजय पुत्र मान दत्त, निवासी सिरसागंज, अपने वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। चालक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उसायनी चौकी पर खड़ा किया गया है, जबकि दूसरा भारी वाहन सर्विस रोड पर सुरक्षित खड़ा कराया गया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *