देवरिया में बंटवारे विवाद में पिता-पुत्र पर हमला:धारदार हथियार से किया हमला, बेटे की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

देवरिया में बंटवारे विवाद में पिता-पुत्र पर हमला:धारदार हथियार से किया हमला, बेटे की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव में सोमवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पाटीदारों के बीच हुए झगड़े में 60 वर्षीय भीम सिंह और उनके 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह पर दाब (धारदार हथियार) से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, अनिल कुमार सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। भीम सिंह को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी भीम सिंह का अपने पाटीदारों से भूमि बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कहासुनी के दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने भीम सिंह पर दाब से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया पिता को बचाने के लिए जब पुत्र अनिल कुमार सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। आरोप है कि अनिल के सिर पर दाब से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर उसने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *