किसान पुत्र अमन का IFS में 27वीं रैंक:कटिहार के मानसरोवर क्षेत्र में दे रहे सेवा,प्रारंभिक शिक्षा झारखंड से हुई

किसान पुत्र अमन का IFS में 27वीं रैंक:कटिहार के मानसरोवर क्षेत्र में दे रहे सेवा,प्रारंभिक शिक्षा झारखंड से हुई

कटिहार के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मुजवर टाल निवासी अमन आयुष्कर ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में 27वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परिणाम 8 मई को जारी किया गया, जिसके बाद परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी का माहौल है।अमन के पिता ओमप्रकाश तिवारी और माता सुधा तिवारी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों में अपने बच्चों की परवरिश की। दादा रघुनाथ तिवारी के संस्कारों और परिवार के सहयोग से अमन ने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।उनकी बहन कोमल कुमारी और छोटी बहन आस्था तिवारी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। आस्था तिवारी वर्तमान में इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पीजी की पढ़ाई कर रही हैं।अमन की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के साहेबगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। उच्च शिक्षा के लिए वे राजस्थान के कोटा गए।वर्ष 2016 में उन्होंने पश्चिम बंगाल से बीटेक की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद 2017 में गेट परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2018 में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में चयनित होकर वे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में कैप्टन पद पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पदस्थापित हुए। पिथौरागढ़ में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2021 में उन्हें आर्मी मेडल भी प्रदान किया गया, जो लेफ्टिनेंट योगेन्द्र ढीबरी द्वारा दिया गया था। वर्तमान में अमन कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पूर्व, वे बिहार भवन निर्माण विभाग में छपरा में भवन निर्माण पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कटिहार के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम मुजवर टाल निवासी अमन आयुष्कर ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में 27वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परिणाम 8 मई को जारी किया गया, जिसके बाद परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी का माहौल है।अमन के पिता ओमप्रकाश तिवारी और माता सुधा तिवारी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों में अपने बच्चों की परवरिश की। दादा रघुनाथ तिवारी के संस्कारों और परिवार के सहयोग से अमन ने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।उनकी बहन कोमल कुमारी और छोटी बहन आस्था तिवारी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। आस्था तिवारी वर्तमान में इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पीजी की पढ़ाई कर रही हैं।अमन की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के साहेबगंज स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। उच्च शिक्षा के लिए वे राजस्थान के कोटा गए।वर्ष 2016 में उन्होंने पश्चिम बंगाल से बीटेक की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद 2017 में गेट परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2018 में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में चयनित होकर वे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में कैप्टन पद पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पदस्थापित हुए। पिथौरागढ़ में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2021 में उन्हें आर्मी मेडल भी प्रदान किया गया, जो लेफ्टिनेंट योगेन्द्र ढीबरी द्वारा दिया गया था। वर्तमान में अमन कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पूर्व, वे बिहार भवन निर्माण विभाग में छपरा में भवन निर्माण पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *