भारत-अमेरिका प्रस्तावित अनाज समझौता वापस लेने की मांग:समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट के गेट पर किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन, कहा- हमलोग बर्बाद हो जाएंगे

भारत-अमेरिका प्रस्तावित अनाज समझौता वापस लेने की मांग:समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट के गेट पर किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन, कहा- हमलोग बर्बाद हो जाएंगे

भारत-अमेरिका प्रस्तावित अनाज समझौता वापस लेने, नये बीज व केंद्रीय बिजली विधेयक वापस लेने समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के सचिव रामयतन सिंह कर रहे थे। कुछ देर के लिए प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट का जाम कर दिया। वहीं समस्तीपुर- पटना मार्ग को भी लोगों ने जाम रखा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिली। किसान नेता बोले- अधिक टैक्स देने पर किसान बर्बाद हो जाएंगे कलेक्ट्रेट गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका के साथ एक समझौता करने वाली है। जिसके तहत यहां से अनाज बाहरे भेजने के लिए किसानों को अधिक टैक्स देना होगा, जिससे यहां के किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के पूंजीपतियों को अरबों का कर्ज माफ कर दिया गया। लेकिन किसानों को छोटे-छोटे कर्ज के लिए परेशान किया जा रहा है। किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं। किसान नेता ने कहा कि नये बीज और बिजली केंद्रीय विधेयक को सरकार तुरंत वापस लें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कसान नेता रामचंद्र महतो ने कहा कि सीटू प्लस 50 फीसदी के आधार पर किसानों का सभी फसलों की खरीद की गारंटी सरकार करें। राजस्व महा अभियान के तहत किसानों से प्राप्त आवंदन के निस्पादन के पश्चाच ही फार्मर रजिस्ट्रेशन किसा जाय। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीम पर निवास करने वाले लोगों को उसे बास भूमि का बंदोबस्त किया जाय। इसके साथ सभी बरोजगार नौजवानों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता दिया जाय। किसानों के साथ शहर में निकाला जुलूस इससे पहले किसानों ने शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची। जहां पर लोगों ने किसान विरोधी सरकार की नारेबाजी की। कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट गेट के सामने खड़े होकर सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान लोगों ने कहा कि देश व्यापी अभियान के तहत आज प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार इन लोगों की मांगों को नहीं माना जाता है कि उग्र आंदोलन करने के लिए किसान बाध्य होंगे। बाद में डीएम से मिलकर एक ज्ञापन भी लोगों सौंपा। भारत-अमेरिका प्रस्तावित अनाज समझौता वापस लेने, नये बीज व केंद्रीय बिजली विधेयक वापस लेने समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के सचिव रामयतन सिंह कर रहे थे। कुछ देर के लिए प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट का जाम कर दिया। वहीं समस्तीपुर- पटना मार्ग को भी लोगों ने जाम रखा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिली। किसान नेता बोले- अधिक टैक्स देने पर किसान बर्बाद हो जाएंगे कलेक्ट्रेट गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका के साथ एक समझौता करने वाली है। जिसके तहत यहां से अनाज बाहरे भेजने के लिए किसानों को अधिक टैक्स देना होगा, जिससे यहां के किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के पूंजीपतियों को अरबों का कर्ज माफ कर दिया गया। लेकिन किसानों को छोटे-छोटे कर्ज के लिए परेशान किया जा रहा है। किसान खाद और बीज के लिए परेशान हैं। किसान नेता ने कहा कि नये बीज और बिजली केंद्रीय विधेयक को सरकार तुरंत वापस लें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कसान नेता रामचंद्र महतो ने कहा कि सीटू प्लस 50 फीसदी के आधार पर किसानों का सभी फसलों की खरीद की गारंटी सरकार करें। राजस्व महा अभियान के तहत किसानों से प्राप्त आवंदन के निस्पादन के पश्चाच ही फार्मर रजिस्ट्रेशन किसा जाय। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीम पर निवास करने वाले लोगों को उसे बास भूमि का बंदोबस्त किया जाय। इसके साथ सभी बरोजगार नौजवानों को रोजगार अथवा बेरोजगारी भत्ता दिया जाय। किसानों के साथ शहर में निकाला जुलूस इससे पहले किसानों ने शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची। जहां पर लोगों ने किसान विरोधी सरकार की नारेबाजी की। कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट गेट के सामने खड़े होकर सभा को संबोधित किया। सभा के दौरान लोगों ने कहा कि देश व्यापी अभियान के तहत आज प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार इन लोगों की मांगों को नहीं माना जाता है कि उग्र आंदोलन करने के लिए किसान बाध्य होंगे। बाद में डीएम से मिलकर एक ज्ञापन भी लोगों सौंपा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *