भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल के एकचारी दियारा में प्राइमरी स्कूल के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सोमवार को कहलगांव में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ-2 गरिमा कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस तथा 10 खोखा भी बरामद किया है। मामले में एकचारी थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। SDPO ने बताया कि 23 मई की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि एकचारी दियारा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ अपराधियों की ओर से गोलीबारी की गई है। सूचना मिलते ही SSP के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कहलगांव अनुमंडल के विभिन्न थाना अध्यक्षों के साथ पुलिस निरीक्षक को शामिल किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया तथा तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की। जांच के दौरान इक्चारी थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में भीम मंडल के पुत्र कर्पूरी मंडल, योगेंद्र मंडल के पुत्र अशोक मंडल उर्फ अनिकेत कुमार तथा उमेश मंडल के पुत्र आशीष कुमार शामिल हैं। तीनों एकचारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद किया है। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर एफएसएल जांच सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए की थी गोलीबारी पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 23 मई की रात एकचारी दियारा क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और रात से ही लगातार छापेमारी शुरू कर दी गई। SDPO ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां की जाएंगी। सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ-2 ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बरामदगी तथा चोरी-छिनतई के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मई की रात एक दियारा में गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई और इक्चारी थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद हुआ है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। भागलपुर के कहलगांव अनुमंडल के एकचारी दियारा में प्राइमरी स्कूल के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सोमवार को कहलगांव में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ-2 गरिमा कुमारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस तथा 10 खोखा भी बरामद किया है। मामले में एकचारी थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। SDPO ने बताया कि 23 मई की रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि एकचारी दियारा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ अपराधियों की ओर से गोलीबारी की गई है। सूचना मिलते ही SSP के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कहलगांव अनुमंडल के विभिन्न थाना अध्यक्षों के साथ पुलिस निरीक्षक को शामिल किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया तथा तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान की। जांच के दौरान इक्चारी थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में भीम मंडल के पुत्र कर्पूरी मंडल, योगेंद्र मंडल के पुत्र अशोक मंडल उर्फ अनिकेत कुमार तथा उमेश मंडल के पुत्र आशीष कुमार शामिल हैं। तीनों एकचारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद किया है। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर एफएसएल जांच सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए की थी गोलीबारी पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 23 मई की रात एकचारी दियारा क्षेत्र में अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और रात से ही लगातार छापेमारी शुरू कर दी गई। SDPO ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां की जाएंगी। सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ-2 ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बरामदगी तथा चोरी-छिनतई के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मई की रात एक दियारा में गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई और इक्चारी थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद हुआ है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।


