किसान बोले- 4 दिन बीते, लेकिन तुलाई नहीं हो रही:शाजापुर में कहा- केंद्र पर छांव और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं

किसान बोले- 4 दिन बीते, लेकिन तुलाई नहीं हो रही:शाजापुर में कहा- केंद्र पर छांव और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील स्थित पीएसीएस मोहना केंद्र पर किसानों ने उपज तुलाई में अनियमितता और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें अपनी उपज की तुलाई के लिए कई दिनों से इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि उन्हें तीन से चार दिन हो गए हैं, लेकिन उनकी उपज की तुलाई नहीं हो रही है। जुगल पटेल, विपुल पालीवाल, विनोद पटेल, सोनू जमालिया और लखन चौधरी जैसे किसानों ने शिकायत की कि स्लॉट बुक किए चार दिन हो गए हैं, और यदि सात दिनों के भीतर तुलाई नहीं हुई तो स्लॉट रद्द हो जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र पर छांव और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है; टैंकर से मिलने वाला पानी इतना गर्म है कि उसे पिया नहीं जा सकता। किसानों को तुलाई के लिए अपनी ट्रॉलियों से 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इस मामले में सोसायटी के प्रभारी यशवंत आर्य ने किसानों के सभी आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, तहसीलदार दिव्या जैन ने मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संस्था प्रबंधक को तोल कांटे बढ़ाने और किसानों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था हेतु मटके रखने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *