भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना, थाना क्षेत्र के बलुआचक स्थित एसबीआई बैंक के पास की है। मृतक की पहचान गोविंद मंडल के बेटे हरि मंडल (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में लेते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है। हरि मंडल अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे भागलपुर-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पार कर रहे थे। 10 मीटर दूर सड़क किनारे जा गिरे हरि मंडल प्रत्यक्षदर्शियों प्रमोद ने बताया कि उसी समय जगदीशपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरि मंडल करीब 10 मीटर दूर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे ऑटो चालक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हरि मंडल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अवधेश कुमार ने बताया कि उनके चाचा घर से खेत जाने के लिए निकले थे। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके चाचा कई मीटर दूर जाकर सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने ऑटो को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जगदीशपुर थानेदार रामचंद्र सिंह ने बताया ऑटो को जब्त कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना, थाना क्षेत्र के बलुआचक स्थित एसबीआई बैंक के पास की है। मृतक की पहचान गोविंद मंडल के बेटे हरि मंडल (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में लेते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है। हरि मंडल अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे भागलपुर-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पार कर रहे थे। 10 मीटर दूर सड़क किनारे जा गिरे हरि मंडल प्रत्यक्षदर्शियों प्रमोद ने बताया कि उसी समय जगदीशपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरि मंडल करीब 10 मीटर दूर सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे ऑटो चालक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हरि मंडल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अवधेश कुमार ने बताया कि उनके चाचा घर से खेत जाने के लिए निकले थे। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके चाचा कई मीटर दूर जाकर सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने ऑटो को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जगदीशपुर थानेदार रामचंद्र सिंह ने बताया ऑटो को जब्त कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।


