औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव के रहने वाले नवल मौआर के 25 साल के बेटे अमन कुमार पांडेय उर्फ कइल के रूप में की गई है। वहीं दुर्घटना में घायल नाबालिग की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। नाबालिग को बाइक में पेट्रोल डलवाने जाना था, अमन को साथ ले गया परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश को अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाना था। वह गांव के ही अमन कुमार पांडेय को साथ लेकर बाइक से पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान जब दोनों तमसी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमन कुमार पांडेय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में बड़ा था अमन युवक की मौत की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां रमी देवी और भाई नारायण का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में मां अपने बेटे के शव से लिपटकर विलाप करती रही। अमन अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई करने के साथ-साथ खेती-बाड़ी के कार्यों में भी अपने पिता का हाथ बंटाता था। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि तमसी मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर की सूचना मिली थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहनों की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं हादसे के बाद झिकटिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव के रहने वाले नवल मौआर के 25 साल के बेटे अमन कुमार पांडेय उर्फ कइल के रूप में की गई है। वहीं दुर्घटना में घायल नाबालिग की पहचान मुकेश के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। नाबालिग को बाइक में पेट्रोल डलवाने जाना था, अमन को साथ ले गया परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश को अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाना था। वह गांव के ही अमन कुमार पांडेय को साथ लेकर बाइक से पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान जब दोनों तमसी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमन कुमार पांडेय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में बड़ा था अमन युवक की मौत की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां रमी देवी और भाई नारायण का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल परिसर में मां अपने बेटे के शव से लिपटकर विलाप करती रही। अमन अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई करने के साथ-साथ खेती-बाड़ी के कार्यों में भी अपने पिता का हाथ बंटाता था। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि तमसी मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर की सूचना मिली थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहनों की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं हादसे के बाद झिकटिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


