पूर्णिया में सड़क हादसे में किसान की मौत:खेत पर फसल की रखवाली के लिए जा रहे थे, रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक ने किसान को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में GMCH लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शैलेन्द्र महतो(65) रामपुर सरस्वती गांव के रहने वाले थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। रिश्तेदार किशन महतो ने बताया कि रोजाना की तरह खेत पर मकई की फसल देखने और रखवाली करने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 50 फीट दूर जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। छानबीन में जुटी पुलिस सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिर में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक ने किसान को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में GMCH लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शैलेन्द्र महतो(65) रामपुर सरस्वती गांव के रहने वाले थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। रिश्तेदार किशन महतो ने बताया कि रोजाना की तरह खेत पर मकई की फसल देखने और रखवाली करने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 50 फीट दूर जा गिरे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। छानबीन में जुटी पुलिस सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिर में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *