मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुर मियां गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय बाबू साह के रूप में की गई है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। बाबू साह अपने मक्के के खेत में निजी मोटर से पानी पटा रहे थे। इसी दौरान वे मोटर के खुले तार की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए मोतिहारी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुर मियां गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय बाबू साह के रूप में की गई है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। बाबू साह अपने मक्के के खेत में निजी मोटर से पानी पटा रहे थे। इसी दौरान वे मोटर के खुले तार की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें करंट लग गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए मोतिहारी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


