बेगूसराय में करंट लगने से किसान की मौत:खेत की घेराबंदी में लगाए गए थे तार, झुलसने से गई जान

बेगूसराय में करंट लगने से किसान की मौत:खेत की घेराबंदी में लगाए गए थे तार, झुलसने से गई जान

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बहियार में कद्दू के खेत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए की गई अवैध तारबंदी और उसमें छोड़े गए बिजली के करंट से एक युवा किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय अरुण सिंह के बेटे शुभम कुमार उर्फ छोटू (24) के रूप में की गई है। शुभम आज अपने बड़े भाई के साथ घर से खेत के लिए निकला था। रास्ते में बड़ा भाई साइकिल से आगे निकल गया। जबकि शुभम गन्ना खाते हुए पैदल जा रहा था। खोजबीन के दौरान मिला शव जब काफी देर के बाद भी शुभम खेत पर नहीं पहुंचा, तो बड़े भाई ने उसकी तलाश शुरू की। घर फोन करके पूछा, तो परिजनों ने उसके घर नहीं आने की बात कही। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान दोपहर में शुभम का शव गांव के ही बौआ सिंह के कद्दू के खेत के पास मिला। शव बिजली के तारों के नीचे पड़ा हुआ था, जिससे खेत की घेराबंदी की गई थी। शुभम के शरीर और हाथों पर बिजली के करंट से झुलसने के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उसकी मौत करंट लगने के कारण हुई है। बौआ सिंह ने कद्दू की फसल बचाने के लिए खेत के चारों तरफ नंगे तार से घेराबंदी कर रखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर दिया था। सुबह के समय खेत की तरफ जा रहे शुभम को इस बात का अंदाजा नहीं था और वह अनजाने में इस जानलेवा तार की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बहियार में कद्दू के खेत को जंगली जानवरों से बचाने के लिए की गई अवैध तारबंदी और उसमें छोड़े गए बिजली के करंट से एक युवा किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय अरुण सिंह के बेटे शुभम कुमार उर्फ छोटू (24) के रूप में की गई है। शुभम आज अपने बड़े भाई के साथ घर से खेत के लिए निकला था। रास्ते में बड़ा भाई साइकिल से आगे निकल गया। जबकि शुभम गन्ना खाते हुए पैदल जा रहा था। खोजबीन के दौरान मिला शव जब काफी देर के बाद भी शुभम खेत पर नहीं पहुंचा, तो बड़े भाई ने उसकी तलाश शुरू की। घर फोन करके पूछा, तो परिजनों ने उसके घर नहीं आने की बात कही। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान दोपहर में शुभम का शव गांव के ही बौआ सिंह के कद्दू के खेत के पास मिला। शव बिजली के तारों के नीचे पड़ा हुआ था, जिससे खेत की घेराबंदी की गई थी। शुभम के शरीर और हाथों पर बिजली के करंट से झुलसने के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उसकी मौत करंट लगने के कारण हुई है। बौआ सिंह ने कद्दू की फसल बचाने के लिए खेत के चारों तरफ नंगे तार से घेराबंदी कर रखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर दिया था। सुबह के समय खेत की तरफ जा रहे शुभम को इस बात का अंदाजा नहीं था और वह अनजाने में इस जानलेवा तार की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *