सलूंबर में जनगणना मकान सूचिकरण का निरीक्षण:अधिकारियों ने पेयजल-बिजली व्यवस्थाएं देखी, प्रगणकों को दिए निर्देश

सलूंबर में जनगणना मकान सूचिकरण का निरीक्षण:अधिकारियों ने पेयजल-बिजली व्यवस्थाएं देखी, प्रगणकों को दिए निर्देश

सलूम्बर जिले में आगामी जनगणना कार्य को सफल एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के निर्देश पर चार्ज जनगणना अधिकारी डॉ. मयूर शर्मा और चार्ज लिपिक ऋषभ जैन ने मेवल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। मकान सूचिकरण काम का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने ईडाणा, मैथुरी और भैंसों का नामला क्षेत्रों में पहुंचकर मकान सूचिकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि प्रत्येक परिवार और मकान का सही विवरण दर्ज हो सके। इस दौरे में अधिकारियों ने क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सावधानी और सटीकता बरतने के निर्देश चार्ज जनगणना अधिकारी डॉ. मयूर शर्मा ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर सूचनाओं का सावधानीपूर्वक संकलन करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है, इसलिए इसमें दर्ज की जाने वाली प्रत्येक जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस सतत निरीक्षण से जनगणना कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सकारात्मक पहल होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *