‘मेरी प्यारी आलिया’,अमिताभ बच्चन का खास मैसेज एक्ट्रेस को, अहान पांडे ने कहा- ‘Boom Unreal!

‘मेरी प्यारी आलिया’,अमिताभ बच्चन का खास मैसेज एक्ट्रेस को, अहान पांडे ने कहा- ‘Boom Unreal!

Amitabh Bachchan Sends To Love Alia Bhatt: YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा‘ का पहला टीजर 10 जून यानी आज रिलीज हुआ है और इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। बता दें, आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर इस फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है। टीजर ऑनलाइन आते ही सेलेब्स और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, लेकिन इन सब में से जो चर्चा में है वो है अमिताभ बच्चन का मैसेज।

अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा मैसेज

महानायक अमिताभ बच्चन ने टीजर शेयर करते हुए आलिया और पूरी टीम के लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने लिखा, “मेरी प्यारी आलिया को प्यार और शुभकामनाएं।” अमिताभ का ये छोटा लेकिन दिल से लिखा मैसेज फैंस के बीच वायरल हो गया।

इस पर फिल्म ‘सैयारा’ फेम एक्टर अहान पांडे जो इस वक्त UK में अली अब्बास जफर की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, इस टीजर देखकर खुशी से झूम उठे और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बस 2 शब्द लिखे, “बूम अनरियल (Boom Unreal)।” बता दें, एक्शन से भरपूर ये टीजर आलिया भट्ट के हत्यारे किरदार की ओरिजिन स्टोरी की झलक देता है। बॉबी देओल द्वारा पाले गए इस किरदार की ट्रेनिंग, अंडरकवर ऑपरेशन और रहस्यमयी दुनिया की है, जो दर्शकों को रोमांचित करती है।

Ahaan Panday

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘अल्फा’

शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। YRF की ये फिल्म महिला-नेतृत्व वाली एक्शन सिनेमा का एक नया चैप्टर लिखने वाली है, जिसका टीजर काफी दमदार है।

फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) की कहानी के बारे में बात करें, तो ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार एक जासूस (Spy) के अवतार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ शारवरी वाघ और विलेन के रूप में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में आई फिल्म ‘वॉर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ‘अल्फा’ की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी, जिसने पहले से ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *