फिरोजाबाद में शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, VIDEO:बीयर और देसी शराब की बोतलें तोड़ीं, पुलिस ने संभाला

फिरोजाबाद में शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, VIDEO:बीयर और देसी शराब की बोतलें तोड़ीं, पुलिस ने संभाला

फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र स्थित कौरारा बुजुर्ग गांव में बुधवार को देसी शराब और बीयर के ठेके पर महिलाओं ने हंगामा किया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने ठेके में घुसकर बीयर और देसी शराब की बोतलों में तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखें, 3 तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं का आरोप था कि शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया। महिलाओं ने ठेके में रखी शराब की बोतलों को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *