गयाजी में पूर्व सांसद के आवास से नकली दवाइयां बरामद:पुलिस और ड्रग विभाग की छापेमारी; हिरासत में महिला समेत 2 लोग, पूछताछ जारी

गयाजी में पूर्व सांसद के आवास से नकली दवाइयां बरामद:पुलिस और ड्रग विभाग की छापेमारी; हिरासत में महिला समेत 2 लोग, पूछताछ जारी

गयाजी शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपाती मोहल्ले में ड्रग विभाग और पुलिस ने छापेमारी की है। पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह के आवास से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गई है। करोड़ों रुपए के प्रतिबंधित दवाइयां मिलने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक यहां नकली दवा बनाने का खेल चल रहा था। लगातार सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल एक पुरुष और एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसी मकान में किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का ऑफिस भी है। पूर्व सांसद स्वर्गीय रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह के बेटे वकील हैं। उनके मकान में नकली दवा बनाने का खेल चल रहा था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है। गयाजी शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपाती मोहल्ले में ड्रग विभाग और पुलिस ने छापेमारी की है। पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह के आवास से भारी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की गई है। करोड़ों रुपए के प्रतिबंधित दवाइयां मिलने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक यहां नकली दवा बनाने का खेल चल रहा था। लगातार सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल एक पुरुष और एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसी मकान में किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का ऑफिस भी है। पूर्व सांसद स्वर्गीय रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह के बेटे वकील हैं। उनके मकान में नकली दवा बनाने का खेल चल रहा था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *