पंचकूला के फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा:हर माह 15 लाख रुपए का टारगेट; 10 साल से रेंट एग्रीमेंट, स्टॉफ को पिक-ड्रॉप सुविधा

पंचकूला के फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा:हर माह 15 लाख रुपए का टारगेट; 10 साल से रेंट एग्रीमेंट, स्टॉफ को पिक-ड्रॉप सुविधा

हरियाणा के पंचकूला में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में बड़ा खुलासा हुआ है। कॉल सेंटर चलाने वाले चारों मुख्य आरोपियों ने 15 लाख रुपए का टारगेट फिक्स कर रखा था। हर दिन 50 से 60 हजार रुपए का ठगी करने का खेल होता था। पंचकूला के इस कॉल सेंटर को लेकर खुलासा में पता चला है कि सेक्टर-2 की मार्केट स्थिति जिस SCO से यह पूरा खेल चल रहा था। उसका 10 साल से रेंट एग्रीमेंट चल रहा था। रेंट एग्रीमेंट मुख्य आरोपियों में शामिल नवदीप के नाम पर था। फिलहाल यहां पर जी जोश बॉयोटेक के नाम से कंपनी चल रही थी। फॉर्मा कंपनी के नाम पर चल रही इस ऑफिस में बड़े पैमाने पर दवाईयां भी रखी हुई हैं। जिसकी जांच भी पुलिस अब ड्र्रग्स विभाग से करवाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली-कलकत्ता के एक्सपर्ट साथ जोड़े पंचकूला के रहने वाले अंकुर कपूर व बटाला पंजाब निवासी नवदीप बेदी ने ठगी के इस खेल में अपने साथ टेक्निकल एक्सपर्ट को साथ जोड़ा। कलकत्ता का राजा सिद्दीकी और दिल्ली के हौजा खास निवासी अक्षय उर्फ टिक्की दोनों ही इस पूरे खेल को संभालते थे। वहीं नवदीप बेदी व अंकुर कपूर पूरे खेल पर पर्दा डालने के लिए कवर के तौर पर पुलिस अधिकारियों के साथ जागरूकता कार्यक्रमों का नाटक करते थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 19 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 11.30 लाख कैश, 3 वॉकी-टॉकी, 16 हैंडसेट, 2 वाई-फाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, 3 पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनें और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। अब जानिए ठगी का पूरा खेल… चारों मुख्य आरोपी 7 दिन के रिमांड पर पंचकूला DCP क्राइम अमरिंदर सिंह के अनुसार मामले में गिरफ्तार 21 आरोपियों में चार मुख्य आरोपी राजा सिद्दकी (कोलकाता/मोहाली), अक्षय उर्फ टिक्कु (दिल्ली/पंचकूला), नवदीप बेदी उर्फ राज बेदी (बटाला, पंजाब/पंचकूला) तथा अंकुर कपूर (पंचकूला) शामिल हैं, जिन्हें अदालत से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा गिरफ्तार अन्य आरोपियों में 5 युवतियां व 12 युवक भी शामिल है। इन सभी 17 आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया है। यह गिरोह विभिन्न राज्यों से युवाओं को नियुक्त कर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर संगठित साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *