भिवानी में महिला लापता:बेटे को ले गई साथ, बेटी को छोड़ा घर, रात को सोए थे परिवार के साथ, सुबह मिले गायब

भिवानी में महिला लापता:बेटे को ले गई साथ, बेटी को छोड़ा घर, रात को सोए थे परिवार के साथ, सुबह मिले गायब

भिवानी के एक गांव निवासी महिला व उसक बेटा संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। जो रात को परिवार के साथ सोए थे, लेकिन सुबह नहीं मिले। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं महिला व बेटे की तलाश आरंभ कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तोशाम थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको दो बच्चे हुए। जिनमें से एक लड़का व एक लड़की है। रात को वे सभी घर पर खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब करीब 4-5 बजे उसकी पत्नी चारपाई पर नहीं मिली। वहीं उसका करीब 6 वर्षीय बेटा भी वहां पर नहीं मिला। दोनों मां-बेटे को आसपास व रिश्तेदारियों में भी तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और गुहार लगाई कि उसकी पत्नी व बेटे को तलाश किया जाए। इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, वहीं महिला व बेटे की तलाश आरंभ कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *