भीलवाड़ा शहर के कुछ क्षेत्रों में आज तीन से चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया – एसवी यार्न क्षेत्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, दाल मिल, दैनिक भास्कर कार्यालय, एसबीआई बैंक, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र, प्रताप नगर स्कूल, आजादनगर के ए और बी सेक्टर, ला ईडन होटल, देव छाया, एसके प्लाजा, आजादनगर चौराहा, मूंदड़ी के बालाजी, आजादनगर ईएसआई क्षेत्र, संचेती कॉलोनी, होटल रणबंका, आजादनगर स्थित दधिमती मंदिर और पुर रोड सहित इंडस्ट्री-2 फीडर से संबंधित क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ये एरिया होंगे सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होंगे प्रभावित जबकि सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दादी धाम, कांवा खेड़ा, कुमुद विहार-1 व 2, हरिजन बस्ती, शिवाजी नगर, बापू कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, रहमानिया एग्रो और एफसीआई गोदाम के आसपास के संबंधित क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।


