रेलवे ट्रैक के नीचे खुदाई, आरपीएफ ने की कार्रवाई:ठेकेदार की ड्रिलिंग मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

रेलवे ट्रैक के नीचे खुदाई, आरपीएफ ने की कार्रवाई:ठेकेदार की ड्रिलिंग मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

फर्रुखाबाद में रेलवे ट्रैक के नीचे बिना अनुमति बिजली लाइन डालने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई की है। आरपीएफ थाना प्रभारी ने मौके से एक ड्रिलिंग मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। यह घटना थाना कादरी क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर स्थित हिंदुस्तान होटल के पीछे रेलवे लाइन के पास हुई। रेलवे कर्मियों ने अधिकारियों से पटरी के नीचे से बिजली लाइन डालने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम प्रदीप यादव और अभिनव डे सहित अन्य रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। सूचना पर आरपीएफ थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद ड्रिल मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया। बताया गया है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार रात को भी इसी ठेकेदार द्वारा रेलवे लाइन के पास खुदाई की गई थी। उस दौरान एक केबल कट गई थी, जिससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई थी। शहर के कुछ हिस्सों में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *