देवास में उज्जैन रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद:निर्माण कार्य-बारिश से बिगड़ी व्यवस्था के बाद लिया निर्णय, एंट्री पॉइंट पर की बैरिकेडिंग

देवास में उज्जैन रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद:निर्माण कार्य-बारिश से बिगड़ी व्यवस्था के बाद लिया निर्णय, एंट्री पॉइंट पर की बैरिकेडिंग

देवास में निर्माण कार्य और बारिश के कारण बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने उज्जैन रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार सुबह से उज्जैन रोड बायपास पर बैरिकेडिंग कर शहर में आने वाले भारी वाहनों को रोका जा रहा है। साथ ही प्रवेश निषेध के बैनर भी लगाए गए हैं। प्रतिबंध लागू होने के बाद भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों के प्रवेश निषेध संबंधी सूचना बोर्ड और बैनर लगाए गए हैं। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है उज्जैन रोड उज्जैन रोड शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से उज्जैन की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, बसें और बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन गुजरते हैं। इसके आसपास कई बड़ी कॉलोनियां और रिहायशी क्षेत्र स्थित हैं, जिससे यहां यातायात का दबाव लगातार बना रहता है। निर्माण कार्य, कीचड़ और जलभराव से बढ़ी परेशानी पिछले कुछ दिनों से सड़क निर्माण कार्य, कीचड़ और जलभराव के कारण इस मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही थी। कई बार वाहन फंसने की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होगा और यातायात का दबाव कम होगा। प्रशासन का मानना है कि मानसून के दौरान तेज बारिश और जलभराव की स्थिति में यह व्यवस्था जाम और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में भी सहायक साबित होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *