Best Engineering Branches 2026: इंजीनियरिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए डिग्री के साथ ही सही स्ट्रीम (ब्रांच) सिलेक्ट करना भी बहुत जरूरी होता है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) के रिजल्ट आने के बाद अब स्टूडेंट्स इसी उलझन में हैं कि किस ब्रांच में फ्यूचर सबसे सुरक्षित और फाइनेंशियली मजबूत होगा। मार्केट ट्रेंड्स और प्लेसमेंट फिगर्स के आधार पर इंजीनियरिंग की कुछ ऐसी ब्रांच हैं, जिनमें शुरुआती पैकेज ही लाखों-करोड़ों में होता है।
आइए, जानते हैं इंजीनियरिंग की उन टॉप 5 ब्रांच के बारे में जो कमाई के मामले में सबसे आगे हैं।
1. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)
आज की तारीख में इंजीनियरिंग की दुनिया में कंप्यूटर साइंस का बोलबाला है। चाहे वह डेटा साइंस हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इस ब्रांच के स्टूडेंट्स की मांग सबसे ज्यादा है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनियां सीएसई (CSE) ग्रेजुएट्स को करोड़ों रुपये का सालाना पैकेज ऑफर करती हैं।
2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML)
आने वाला समय पूरी तरह से एआई का है। यही कारण है कि अब स्टूडेंट्स कोर कंप्यूटर साइंस के बजाय एआई और मशीन लर्निंग जैसी ब्रांच को ज्यादा इंपोर्टेंस दे रहे हैं। इस सेक्टर में एक्सपर्ट्स की कमी है और मांग बहुत ज्यादा, जिसके कारण यहां सैलरी स्ट्रक्चर बहुत शानदार है।
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज़ और 5जी तकनीक के बढ़ते विस्तार ने ईसीई (ECE) ब्रांच के इंपोर्टेंस को कई गुना बढ़ा दिया है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर वाली यह ब्रांच आपको चिप डिजाइनिंग और टेलीकॉम सेक्टर में भारी-भरकम पैकेज दिलाने में मददगार साबित होगी। भारत में भी अब सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में काम हो रहा है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में नौकरियों की डिमांड बढ़ने वाली है।
4. डेटा साइंस और एनालिटिक्स
आज के दौर में लगभग सभी कंपनियां अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए डेटा एनालिटिक्स पर डिपेंड हैं। जो स्टूडेंट गणित और प्रोग्रामिंग में अच्छे हैं, उनके लिए डेटा साइंस एक बेहतरीन करियर ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां शुरुआती स्तर पर ही काफी अच्छी सैलरी मिलती है।
5. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और रिन्यूएबल एनर्जी (सौर और पवन ऊर्जा) की बढ़ती डिमांड ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को फिर से टॉप पर पहुंचा दिया है। सरकारी और प्राइवेट दोनों ही सेक्टर्स में इस ब्रांच के इंजीनियरों को भारी सैलरी और सुविधाएं दी जा रही हैं।
तैयारी के लिए टिप्स
- कोडिंग स्किल्स: आप चाहे किसी भी ब्रांच में हों, कोडिंग की बेसिक इंफॉर्मेशन आपको प्लेसमेंट में बढ़त दिलाती है।
- इंटर्नशिप पर ध्यान: कॉलेज के दौरान अच्छी कंपनियों में इंटर्नशिप करने से प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ती है और जॉब ऑफर की संभावना ज्यादा रहती है।
- ट्रेंडिंग कोर्सेज: अपनी डिग्री के साथ-साथ क्लाउड कंप्यूटिंग या साइबर सिक्योरिटी जैसे शॉर्ट टर्म कोर्सेज भी करते रहें।


