पटना में स्कूल शिक्षक को गोली मारने वाले का एनकाउंटर:मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, दूसरा गिरफ्तार; ट्रांसपोर्ट नगर के पास पुलिस ने दबोचा

पटना में स्कूल शिक्षक को गोली मारने वाले का एनकाउंटर:मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, दूसरा गिरफ्तार; ट्रांसपोर्ट नगर के पास पुलिस ने दबोचा

पटना में एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया, जबकि दूसरे को हिरासत में लिया गया। घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शिक्षक के साथ लूटपाट और गोलीबारी करने वाले अपराधी संदीप उर्फ बादल है। वह अपने साथी प्रिंस के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे से लगे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भगवत नगर पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदीप उर्फ बादल ने उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बादल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे और उसके साथी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी संदीप उर्फ बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को देखते ही अपराधी ने फायरिंग कीः SSP पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, कुछ दिनों पहले एक टीचर से छिनतई के दौरान गोली मारी गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। घायल बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। घटना में इस्तेमाल बाइक और हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शिक्षक से लूटपाट के दौरान को मारी गोली घायल शिक्षक की पहचान 48 वर्षीय शंभू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा के चंडी स्थित सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, शंभू कुमार पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे और नेशनल हाईवे पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनसे बैग और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जब शिक्षक ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके गले के नीचे लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी उनका बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला यह घटना नेशनल हाईवे स्थित नरल पेट्रोल पंप के पास मिश्रा वैली स्कूल के समीप हुई। शिक्षक को गोली मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें सुबह 4:19 बजे दो बदमाश एक बाइक पर आते दिख रहे हैं। फुटेज में बाइक सवार दो अपराधी शिक्षक को गोली मारने के बाद मौके से फरार होते दिखाई दिए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। खतरे से बाहर हैं शिक्षक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। अगमकुआं थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि, ‘डॉक्टरों के अनुसार शंभू कुमार की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।’ पत्नी बोलीं- किसी से कोई विवाद नहीं था घायल शिक्षक की पत्नी अंजनी कुमारी ने बताया कि, उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे रोज की तरह बुधवार सुबह नाश्ता कर स्कूल के लिए निकले थे। बाद में पुलिस से उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी नेशनल हाईवे पर अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पटना में एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया, जबकि दूसरे को हिरासत में लिया गया। घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शिक्षक के साथ लूटपाट और गोलीबारी करने वाले अपराधी संदीप उर्फ बादल है। वह अपने साथी प्रिंस के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे से लगे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भगवत नगर पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदीप उर्फ बादल ने उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बादल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे और उसके साथी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी संदीप उर्फ बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को देखते ही अपराधी ने फायरिंग कीः SSP पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, कुछ दिनों पहले एक टीचर से छिनतई के दौरान गोली मारी गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई। घायल बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। घटना में इस्तेमाल बाइक और हथियार भी बरामद कर लिया गया है। शिक्षक से लूटपाट के दौरान को मारी गोली घायल शिक्षक की पहचान 48 वर्षीय शंभू कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा के चंडी स्थित सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, शंभू कुमार पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे और नेशनल हाईवे पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनसे बैग और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जब शिक्षक ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके गले के नीचे लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी उनका बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला यह घटना नेशनल हाईवे स्थित नरल पेट्रोल पंप के पास मिश्रा वैली स्कूल के समीप हुई। शिक्षक को गोली मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें सुबह 4:19 बजे दो बदमाश एक बाइक पर आते दिख रहे हैं। फुटेज में बाइक सवार दो अपराधी शिक्षक को गोली मारने के बाद मौके से फरार होते दिखाई दिए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। खतरे से बाहर हैं शिक्षक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। अगमकुआं थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि, ‘डॉक्टरों के अनुसार शंभू कुमार की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।’ पत्नी बोलीं- किसी से कोई विवाद नहीं था घायल शिक्षक की पत्नी अंजनी कुमारी ने बताया कि, उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे रोज की तरह बुधवार सुबह नाश्ता कर स्कूल के लिए निकले थे। बाद में पुलिस से उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय भी नेशनल हाईवे पर अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *