पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मामला बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा से सटे कृषि फार्म का है, जहां पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में डकैती कांड के मास्टरमाइंड दिलीप के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए PMCH पटना में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तस्वीर देखिए डकैती कांड से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण नगर इलाके की पुरानी गैस गोदाम गली में हुई डकैती कांड के मुख्य मास्टरमाइंड दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने सिपारा कृषि फार्म में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी। हथियार बरामदगी के दौरान फायरिंग पुलिस टीम दिलीप की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए कृषि फार्म पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी दिलीप ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पैर में लगी गोली, पीएमसीएच में भर्ती मुठभेड़ में दिलीप के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए PMCH पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और डकैती कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक बयान के बाद सामने आएगी। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मामला बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा से सटे कृषि फार्म का है, जहां पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में डकैती कांड के मास्टरमाइंड दिलीप के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए PMCH पटना में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तस्वीर देखिए डकैती कांड से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण नगर इलाके की पुरानी गैस गोदाम गली में हुई डकैती कांड के मुख्य मास्टरमाइंड दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने सिपारा कृषि फार्म में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी। हथियार बरामदगी के दौरान फायरिंग पुलिस टीम दिलीप की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए कृषि फार्म पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी दिलीप ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पैर में लगी गोली, पीएमसीएच में भर्ती मुठभेड़ में दिलीप के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए PMCH पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और डकैती कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक बयान के बाद सामने आएगी।


