बिजली विभाग ने दरभंगा के 1400 घरों का सर्वे किया:सोलर योजना को बढ़ावा मिलेगा, कल लगेगा विशेष बैंक लोन कैंप

बिजली विभाग ने दरभंगा के 1400 घरों का सर्वे किया:सोलर योजना को बढ़ावा मिलेगा, कल लगेगा विशेष बैंक लोन कैंप

दरभंगा में उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर कल लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में विशेष बैंक ऋण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में इच्छुक लाभुकों को सोलर पैनल स्थापना के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे शीघ्र ही योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार संख्या और बिजली बिल आवश्यक होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक-से-अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास करें। प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की इससे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय अभियंताओं और अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया गया कि अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पिछले 8 दिनों में विद्युत विभाग की टीम ने जिले के 1400 घरों का भ्रमण किया है, जिसमें 169 उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाई है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता कम-से-कम 50 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन के लिए तैयार करें, ताकि जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके और लोगों को मुफ्त बिजली योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। दरभंगा में उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर कल लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में विशेष बैंक ऋण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में इच्छुक लाभुकों को सोलर पैनल स्थापना के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे शीघ्र ही योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार संख्या और बिजली बिल आवश्यक होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक-से-अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास करें। प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की इससे पहले जिलाधिकारी की अध्यक्षता में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय अभियंताओं और अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया गया कि अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पिछले 8 दिनों में विद्युत विभाग की टीम ने जिले के 1400 घरों का भ्रमण किया है, जिसमें 169 उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाई है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता कम-से-कम 50 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन के लिए तैयार करें, ताकि जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके और लोगों को मुफ्त बिजली योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *