कैमूर में स्टैंड फैन छूने से लगा करंट:बुजुर्ग की मौत, तिलक समारोह के दौरान हादसा, टेंट वालों पर लापरवाही का आरोप

कैमूर में स्टैंड फैन छूने से लगा करंट:बुजुर्ग की मौत, तिलक समारोह के दौरान हादसा, टेंट वालों पर लापरवाही का आरोप

भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में शनिवार दोपहर एक तिलक समारोह के दौरान करंट लगने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कसेर गांव निवासी स्वर्गीय फूलचंद राम के पुत्र शिवपूजन राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। गांव में एक तिलक समारोह की तैयारियां चल रही थीं, जिसके लिए टेंट और स्टैंड फैन लगाए गए थे। शिवपूजन राम वहीं पास में बैठे थे। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण उन्होंने पंखे का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए जैसे ही उसे छुआ, वह उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। बिजली का झटका लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में शनिवार दोपहर एक तिलक समारोह के दौरान करंट लगने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कसेर गांव निवासी स्वर्गीय फूलचंद राम के पुत्र शिवपूजन राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। गांव में एक तिलक समारोह की तैयारियां चल रही थीं, जिसके लिए टेंट और स्टैंड फैन लगाए गए थे। शिवपूजन राम वहीं पास में बैठे थे। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण उन्होंने पंखे का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए जैसे ही उसे छुआ, वह उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आ गए। बिजली का झटका लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *