खगड़िया में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:पसराहा स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मिला शव

खगड़िया में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:पसराहा स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मिला शव

खगड़िया में कटिहार-बरौनी रेलखंड पर पसराहा स्टेशन से पश्चिम रेलवे किलोमीटर संख्या 93/13 के समीप मंगलवार सुबह एक रेल हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक पसराहा थाना क्षेत्र के सतखुट्टी महद्दीपुर गांव के वार्ड संख्या-2 के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी बाद में मृतक के पुत्र दिलखुश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की। दिलखुश कुमार ने बताया कि उनके पिता सोमवार देर रात घर से बाहर निकल गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश भी की थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह गांव के लोगों से उन्हें रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर ही मौत हो गई परिजनों ने यह भी बताया कि प्रमोद कुमार सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह कई बार विक्षिप्त अवस्था में घर से निकल जाते थे और इधर-उधर भटकते रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करने या ट्रैक के आसपास घूमने के दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। खगड़िया में कटिहार-बरौनी रेलखंड पर पसराहा स्टेशन से पश्चिम रेलवे किलोमीटर संख्या 93/13 के समीप मंगलवार सुबह एक रेल हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक पसराहा थाना क्षेत्र के सतखुट्टी महद्दीपुर गांव के वार्ड संख्या-2 के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी बाद में मृतक के पुत्र दिलखुश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की। दिलखुश कुमार ने बताया कि उनके पिता सोमवार देर रात घर से बाहर निकल गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश भी की थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह गांव के लोगों से उन्हें रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर ही मौत हो गई परिजनों ने यह भी बताया कि प्रमोद कुमार सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह कई बार विक्षिप्त अवस्था में घर से निकल जाते थे और इधर-उधर भटकते रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करने या ट्रैक के आसपास घूमने के दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *