जमुई: चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारकर कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। मृतक की पहचान गंगटी मोड़ निवासी दरोगी यादव (66) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रदर्शनकारी वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात बोलेरो की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वाहन और चालक का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई: चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारकर कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। मृतक की पहचान गंगटी मोड़ निवासी दरोगी यादव (66) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर सड़क को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रदर्शनकारी वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात बोलेरो की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वाहन और चालक का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


