रांची यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने गुरुवार को डीन-एचओडी के साथ पहली बैठक कर स्पष्ट संकेत दे दिया कि अब लेट सेशन को हर हाल में नियमित किया जाएगा। इसके अलावा समय पर परीक्षा लेने, समय पर रिजल्ट प्रकाशित करने और तय समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बताते चलें कि यूजी-पीजी समेत सभी प्रोफेशनल कोर्सेज का सेशन लेट चल रहा है। इससे पहले वीसी ने परीक्षा नियंत्रक और एग्जाम ओएसडी के साथ बैठक कर एग्जाम-सेशन अपडेट करने को लेकर ठोस एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में वीसी के अलावा डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, रजिस्ट्रार डॉ गुरु चरण साहू, डीन डॉ परवेज हसन, डॉ वंदना कुमारी, डॉ अर्चना दुबे, डॉ पंकज चतुर्वेदी, डॉ अमर कुमार चौधरी समेत सभी एचओडी मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि मैं डरने वाली नहीं हूं, शेरनी हूं। इस पर एक शिक्षक ने मुस्कुराते हुए कहा- आप जंगल में नहीं हैं। इस टिप्पणी के बाद बैठक में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट तैर गई। साथ ही बैठक का माहौल कुछ समय के लिए हल्का हो गया। इस बैठक में अरबी-फारसी और पाली की पढ़ाई शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है। रांची यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने गुरुवार को डीन-एचओडी के साथ पहली बैठक कर स्पष्ट संकेत दे दिया कि अब लेट सेशन को हर हाल में नियमित किया जाएगा। इसके अलावा समय पर परीक्षा लेने, समय पर रिजल्ट प्रकाशित करने और तय समय पर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बताते चलें कि यूजी-पीजी समेत सभी प्रोफेशनल कोर्सेज का सेशन लेट चल रहा है। इससे पहले वीसी ने परीक्षा नियंत्रक और एग्जाम ओएसडी के साथ बैठक कर एग्जाम-सेशन अपडेट करने को लेकर ठोस एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में वीसी के अलावा डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, रजिस्ट्रार डॉ गुरु चरण साहू, डीन डॉ परवेज हसन, डॉ वंदना कुमारी, डॉ अर्चना दुबे, डॉ पंकज चतुर्वेदी, डॉ अमर कुमार चौधरी समेत सभी एचओडी मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि मैं डरने वाली नहीं हूं, शेरनी हूं। इस पर एक शिक्षक ने मुस्कुराते हुए कहा- आप जंगल में नहीं हैं। इस टिप्पणी के बाद बैठक में मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट तैर गई। साथ ही बैठक का माहौल कुछ समय के लिए हल्का हो गया। इस बैठक में अरबी-फारसी और पाली की पढ़ाई शुरू करने को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।


