स्लीपर बस में डंपर ने पीछे से मारी टक्कर:औरैया एक्सप्रेसवे पर कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

स्लीपर बस में डंपर ने पीछे से मारी टक्कर:औरैया एक्सप्रेसवे पर कई यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक स्लीपर बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस महोबा से दिल्ली जा रही थी और रास्ते में एक होटल पर भोजन के लिए रुकी थी। यात्री खाना खाकर वापस बस में बैठने की तैयारी कर रहे थे, तभी पीछे से आए डंपर ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी बस से जा टकराया। इस टक्कर से कई यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यूपीडा और 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *