Lungi Ngidi Injury: चलते मैच में बड़ा हादसा, लुंगी एनगिडी मैदान से सीधे पहुंचे हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला

Lungi Ngidi Injury: चलते मैच में बड़ा हादसा, लुंगी एनगिडी मैदान से सीधे पहुंचे हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला

IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi Injury Update: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है, जहां साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के साथ बड़ा हादसा हो गया और उन्हें सीधे मैदान से अस्पताल ले जाया गया। 

IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi Injury Update: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है, जहां साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के साथ बड़ा हादसा हो गया और उन्हें सीधे मैदान से अस्पताल ले जाया गया। उनकी जगह श्रीलंका के दुश्मता चमीरा को कंकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

लुंगी एनगिडी के साथ क्या हुआ?

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अक्षर पटेल के ओवर की दूसरी गेंद पर एक शॉट खेला, जिसके पीछे लुंगी एनगिडी भागे। कैच करने की कोशिश में वह अपने सिर के बल गिर गए। कैच तो छूटा ही, साथ ही एनगिडी भी गिर गए और उसके बाद वह खड़े नहीं हो पाए। पहले फीजियो मैदान पर आए लेकिन जब मामला गंभीर होता दिखा, तो तुरंत मैदान पर एंबुलेंस मंगवाया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एनगिडी की जगह मैदान पर दुश्मंता चमीरा को बुलाया गया है। इस दौरान खेल लगभग 15 मिनट तक रुका रहा।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएल राहुल और पथुम निसांका ने पारी की शुरुआत की। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने निसांका को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। इसके बाद नितीश राणा और केएल राहुल ने मिलकर टीम के लिए 220 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। ये आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान राहुल ने शतक पूरा किया तो राणा 91 रन बनाकर आउट हो गए।

राहुल ने एक छोर से रन बनाना जारी रखा और अंत तक नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने नाबाद 152 रन की पारी खेली, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजी की लिस्ट में 8वें नंबर पर आ गए हैं। इस दौरान उनके कुल 226 छक्के हो गए हैं। वह कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसेल से आगे निकल गए हैं। दोनों कैरेबियाई बल्लेबाजों के नाम 223-223 छक्के दर्ज हैं। राहुल ने आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी व्याक्तिगत पारी भी खेली। क्रिस गेल के 175 और ब्रेंडन मैकुलम के 158 के बाद अब आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारियों में केएल राहुल के 152 रन की पारी को याद किया जाएगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *