डंपिंग यार्ड-कचरा रीसाइक्लिंग सिर्फ कागजों पर- प्रदेश महासचिव:कांग्रेस ने सीवान में आंदोलन की चेतावनी दी

डंपिंग यार्ड-कचरा रीसाइक्लिंग सिर्फ कागजों पर- प्रदेश महासचिव:कांग्रेस ने सीवान में आंदोलन की चेतावनी दी

सीवान शहर में बढ़ती गंदगी और कूड़ा प्रबंधन की बदहाल स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने शनिवार को एक विशेष संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर शासन और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस पहल नहीं की गई तो कांग्रेस आम जनता को साथ लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि “सीवान शहर आज कूड़े के ढेर पर खड़ा है। हर चौक-चौराहा कूड़ा केंद्र बन चुका है। विभिन्न मोहल्लों से कचरा लाकर सड़कों पर जमा कर दिया जाता है, जिसे आवारा पशु दिनभर इधर-उधर फैलाते रहते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।” उन्होंने कहा कि कूड़े के अंबार से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, जिससे शहरवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। 2 फरवरी को इस मुद्दे पर किया था प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि शहर के अंदर स्थित सभी डंपिंग यार्ड को अविलंब बाहर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को भी इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व में डंपिंग यार्ड और कचरा रीसाइक्लिंग के नाम पर अंगौता में जिस जमीन की खरीद की गई, वह सिर्फ कागजों पर ही मौजूद है। “यह जनता की गाढ़ी कमाई की लूट है। जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं,” उन्होंने कहा। कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी वहीं कांग्रेस नेता शशि कुमार ने शहर के कई प्रमुख स्थानों का जिक्र करते हुए बताया कि अस्पताल रोड, फतेहपुर बाईपास मोड़, सदर अस्पताल के पास, चौधरी मोड़, डीएवी कॉलेज मोड़, मालवीय चौक, दरबार सिनेमा, थाना रोड, हाफिजी चौक, बड़ी मस्जिद, बबुनिया रोड, स्टेशन मोड़ समेत कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने घोषणा की कि अब हर सप्ताह एक जनसमस्या को लेकर प्रेस और आम जनता के बीच जाएगी और समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। सीवान शहर में बढ़ती गंदगी और कूड़ा प्रबंधन की बदहाल स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने शनिवार को एक विशेष संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर शासन और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस पहल नहीं की गई तो कांग्रेस आम जनता को साथ लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि “सीवान शहर आज कूड़े के ढेर पर खड़ा है। हर चौक-चौराहा कूड़ा केंद्र बन चुका है। विभिन्न मोहल्लों से कचरा लाकर सड़कों पर जमा कर दिया जाता है, जिसे आवारा पशु दिनभर इधर-उधर फैलाते रहते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।” उन्होंने कहा कि कूड़े के अंबार से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, जिससे शहरवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। 2 फरवरी को इस मुद्दे पर किया था प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि शहर के अंदर स्थित सभी डंपिंग यार्ड को अविलंब बाहर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को भी इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व में डंपिंग यार्ड और कचरा रीसाइक्लिंग के नाम पर अंगौता में जिस जमीन की खरीद की गई, वह सिर्फ कागजों पर ही मौजूद है। “यह जनता की गाढ़ी कमाई की लूट है। जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं,” उन्होंने कहा। कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी वहीं कांग्रेस नेता शशि कुमार ने शहर के कई प्रमुख स्थानों का जिक्र करते हुए बताया कि अस्पताल रोड, फतेहपुर बाईपास मोड़, सदर अस्पताल के पास, चौधरी मोड़, डीएवी कॉलेज मोड़, मालवीय चौक, दरबार सिनेमा, थाना रोड, हाफिजी चौक, बड़ी मस्जिद, बबुनिया रोड, स्टेशन मोड़ समेत कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने घोषणा की कि अब हर सप्ताह एक जनसमस्या को लेकर प्रेस और आम जनता के बीच जाएगी और समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *