झारखंड में अप्रैल में ही भीषण गर्मी:रांची का पारा हुआ 38.8°C, आज पलामू, कोडरमा सहित 7 जिले में लू, 3 जिले में हल्की बारिश

झारखंड में अप्रैल में ही भीषण गर्मी:रांची का पारा हुआ 38.8°C, आज पलामू, कोडरमा सहित 7 जिले में लू, 3 जिले में हल्की बारिश

राजधानी रांची सहित लगभग झारखंड में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जो पिछले 24 घंटे में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी है। आलम यह है कि अभी दिन की शुरुआत होते ही उमस वाली गर्मी सता रही है। दिन चढ़ने के साथ इसमें और इजाफा होने वाला है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह और रात के समय मौसम सामान्य जरूर है, लेकिन दिन में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय भीड़ कम देखने को मिल रही है। मेदिनीनगर 43 डिग्री पर, जमशेदपुर का पारा हुआ 41.2 डिग्री राज्य के अन्य जिलों में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। मेदिनीनगर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। वहीं जमशेदपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 4.8 डिग्री की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा बोकारो, देवघर, धनबाद और गिरिडीह जैसे जिलों में भी तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। जिससे लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है। सात जिले में गर्म और शुष्क रहेगा मौसम रविवार को झारखंड का मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू, जमशेदपुर, कोडरमा, बोकारो, देवघर, हजारीबाग और धनबाद में दोपहर के समय तेज गर्मी और लू चलने की आशंका है। वहीं गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतर मैदानी जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। 20-21 अप्रैल को लू का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जिसका असर 23 अप्रैल तक बना रह सकता है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, ORS घोल लेने और हल्के व ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गयी है। 24 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। तब तक लोगों को भीषण गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है। राजधानी रांची सहित लगभग झारखंड में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जो पिछले 24 घंटे में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी है। आलम यह है कि अभी दिन की शुरुआत होते ही उमस वाली गर्मी सता रही है। दिन चढ़ने के साथ इसमें और इजाफा होने वाला है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह और रात के समय मौसम सामान्य जरूर है, लेकिन दिन में गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय भीड़ कम देखने को मिल रही है। मेदिनीनगर 43 डिग्री पर, जमशेदपुर का पारा हुआ 41.2 डिग्री राज्य के अन्य जिलों में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। मेदिनीनगर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। वहीं जमशेदपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 4.8 डिग्री की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा बोकारो, देवघर, धनबाद और गिरिडीह जैसे जिलों में भी तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। जिससे लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है। सात जिले में गर्म और शुष्क रहेगा मौसम रविवार को झारखंड का मौसम मुख्य रूप से गर्म और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू, जमशेदपुर, कोडरमा, बोकारो, देवघर, हजारीबाग और धनबाद में दोपहर के समय तेज गर्मी और लू चलने की आशंका है। वहीं गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतर मैदानी जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। 20-21 अप्रैल को लू का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जिसका असर 23 अप्रैल तक बना रह सकता है। ऐसे में दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, ORS घोल लेने और हल्के व ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गयी है। 24 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। तब तक लोगों को भीषण गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *