सिंगरौली डकैती मामले में सागर में दो युवकों को पकड़ा:हुलिया के आधार पर ट्रेन से दो युवकों को पुलिस ने उतारा, पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ा

सिंगरौली डकैती मामले में सागर में दो युवकों को पकड़ा:हुलिया के आधार पर ट्रेन से दो युवकों को पुलिस ने उतारा, पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ा

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक में डकैती की वारदात कर फरार हुए आरोपियों को धरपकड़ के लिए प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सागर रेलवे स्टेशन पर जिला पुलिस और जीआरपी, आरपीएफ लगातार चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान कैंट पुलिस और जीआरपी ने लोकल ट्रेन में सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम और पता बताया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। दरअसल, सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश 15 करोड़ रुपए की डकैती कर फरार हुए है। वारदात सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज सामने आए। उक्त सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने प्रदेश में जारी किए। फुटेज के आधार पर सागर में पुलिस अलर्ट पर है और आरोपियों की तलाश में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में निगरानी करते हुए सर्चिंग की जा रही है। सर्चिंग के दौरान शनिवार को रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से कैंट पुलिस और जीआरपी ने दो युवकों को हिरासत में लिया। वारदात में जारी सीसीटीवी फुटेज के हुलिया के आधार पर दोनों युवकों को थाने लाया गया। जहां उनसे पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि एक युवक कटनी और दूसरा बिहार का रहने वाला है। वह मकरोनिया स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे और बीना जा रहे थे। उनके बैगों की तलाशी ली गई। जिसमें खाना और कपड़े मिले। उनके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस ने पूछताछ के दोनों युवकों को छोड़ दिया। जिसके बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पूछताछ के बाद दोनों युवकों को छोड़ा
जीआरपी थाना प्रभारी एचएल चौधरी सिंगरौली में हुई डकैती के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में स्टेशन पर चेकिंग की जा रही है। हुलिया के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों युवक बहेरिया में स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। वे अपने घर लौट रहे थे। कंपनी में पुष्टि करने के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *