भोजपुर में सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 5 अन्य लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। घायलों में सीतामढ़ी जिले के कोर्ट बाजार निवासी उदय शंकर प्रसाद के पुत्र हर्ष कुमार भी शामिल है। परिजनों ने बताया कि हर्ष अपने गांव से अजीमाबाद श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वापस ऑटो से लौट रहा था। रास्ते में संदेश पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद गाड़ी पलट गई। मदद के लिए पहुंचे स्थानीय लोग हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर शैलेंद्र ने बताया कि काफी ज्यादा चोटें आई है। अगिआंव पीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। भोजपुर में सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 5 अन्य लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। घायलों में सीतामढ़ी जिले के कोर्ट बाजार निवासी उदय शंकर प्रसाद के पुत्र हर्ष कुमार भी शामिल है। परिजनों ने बताया कि हर्ष अपने गांव से अजीमाबाद श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वापस ऑटो से लौट रहा था। रास्ते में संदेश पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद गाड़ी पलट गई। मदद के लिए पहुंचे स्थानीय लोग हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर शैलेंद्र ने बताया कि काफी ज्यादा चोटें आई है। अगिआंव पीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।


