डोटासरा बोले-छापे के नाम पर खादी-बीज व्यापारियों को डराया गया:मंत्री किरोड़ी द्वारा नामित अधिकारी करोड़ों के साथ पकड़ा गया, किरोड़ी जवाब दें

डोटासरा बोले-छापे के नाम पर खादी-बीज व्यापारियों को डराया गया:मंत्री किरोड़ी द्वारा नामित अधिकारी करोड़ों के साथ पकड़ा गया, किरोड़ी जवाब दें

बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर सवाल खड़े किए हैं। डोटासरा ने कहा कि जो लोग छापे की कार्रवाई में मंत्री के साथ होते थे,वही करोड़ों की सौदेबाज़ी करते पकड़े गए हैं। कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई करने वाले अधिकारी करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने का साहस कर रहे थे, तो ये पैसा आखिर कहां तक पहुंच रहा था? क्या इसकी डोर ऊपर तक जुड़ी हुई है? या फिर मंत्री जी इस भारी भ्रष्टाचार से बेखबर थे? डोटासरा ने कृषि मंत्री से सवाल किया कि यह भ्रष्टाचार का खेल किसके संरक्षण में चल रहा था। सरकार के संरक्षण में डकैती
डोटासर ने कहा कि भ्रष्टाचार का जो मॉडल राजस्थान के अंदर अपनाया गया, उससे किसान तो बर्बाद हुआ ही, भ्रष्टाचार की भेंट व्यापारी चढ़ गए। छापे के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किय गया, उनको डराया, धमकाया गया और कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे इकट्ठे किए गए। उन्होने कहा कि यह सरकार के संरक्षण में डाली गई डकैती हैं। कल मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि कोई भ्रष्टाचार को प्रमाणित कर दें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, मैं उनके इस्तीफे की बात नहीं करता। मंत्री प्रदेश की जनता को बताए कि किसकी शह पर उनके द्वारा नामित अधिकारी बीज-खाद विक्रेताओं लूट रहे थे। एसीबी ने 2.43 करोड़ रुपए बरामद किए
बीकानेर में आज एसीबी को प्राइवेट बस में सफर कर रहे युवक के पास 85 लाख रुपए नकद मिले। पूछताछ में सामने आया है कि ये रकम बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के श्रीगंगानगर स्थित ठिकाने पर पहुंचाई जानी थी। युवक के इनपुट के बाद एसीबी की दूसरी टीम ने बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के घर पर छापा मारा, जहां से 1 करोड़ 58 लाख रुपए कैश मिले। एसीबी ने 2 कार्रवाई में कुल 2.43 करोड़ रुपए कैश बरामद किए। एसीबी टीम बस से पकड़े गए युवक स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में जुगल किशोर बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *