Donald Trump का बड़ा दावा: ईरान की नेवी-एयर फोर्स पूरी तरह खत्म, Iran ने भी दी अंजाम भुगतने की धमकी

Donald Trump का बड़ा दावा: ईरान की नेवी-एयर फोर्स पूरी तरह खत्म, Iran ने भी दी अंजाम भुगतने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर जोरदार दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है, एयर फोर्स तबाह हो गई है और उनके ड्रोन कारखाने 82 प्रतिशत तक कमजोर पड़ गए हैं। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर क्षमता को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। व्हाइट हाउस में रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद बताया और कहा कि बंदरगाहों पर नौसेना की घेराबंदी जारी है।

ईरान की सख्त चेतावनी

दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका फिर से हमले शुरू करता है तो “लंबे और दर्दनाक हमले” किए जाएंगे। ईरान ने होर्मुज की खाड़ी पर अपना दावा दोहराया है, जिससे दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हो रहा है। इस वजह से ग्लोबल तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई देशों में आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ गई है।

ईरान ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में जल्दी कोई हल निकलना मुश्किल है। तेहरान में देर रात एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गए। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात ने अपने नागरिकों को ईरान, लेबनान और इराक न जाने की सलाह दी है और वहां फंसे लोगों को तुरंत वापस लौटने को कहा है।

इजरायल और UAE के बीच बढ़ रही है दोस्ती

इस बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान से तनाव के दौरान इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात को अपना लेजर बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम ‘आयरन बीम’ और ‘स्पेक्ट्रो’ सर्विलांस सिस्टम भेजा था। इजरायल ने आयरन डोम भी UAE में तैनात किया और अपने सैनिकों को वहां भेजा। यह कदम दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दिखाता है।ईरान के लंदन दूतावास ने ब्रिटेन में हिंसा से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है और इसे “फर्जी प्रचार” बताया है।ट्रंप का कहना है कि ईरान डील करने के लिए बेताब है, लेकिन तेहरान की चेतावनी से साफ है कि मध्य पूर्व में तनाव अभी कम होने वाला नहीं है। दुनिया अब देख रही है कि अगले कुछ दिनों में स्थिति किस तरफ जाती है, बातचीत की तरफ या और ज्यादा संघर्ष की तरफ।

भारत-पाक सैन्य संघर्ष का ट्रंप ने फिर किया जिक्र

ट्रंप ने अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने टैरिफ का इस्तेमाल करके भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोक दिया। उन्होंने बताया कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश लड़ रहे थे, 11 हवाई जहाज मार गिराए गए थे और लाखों लोगों की जान खतरे में थी। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने दोनों देशों से साफ कहा कि अगर लड़ाई जारी रखी तो 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। पाकिस्तान के एक मंत्री ने उन्हें 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं और हर बार उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए चिट्ठियां भेजी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *