कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला:50 मीटर तक घसीटा; मुजफ्फरपुर में दरवाजे पर खेल रही थी मासूम

कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला:50 मीटर तक घसीटा; मुजफ्फरपुर में दरवाजे पर खेल रही थी मासूम

मुजफ्फरपुर में घर के दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर आज कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची की मौत हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर पंचायत अंतर्गत राजापुनस गांव की है। मृत बच्ची की पहचान मुकेश कुमार सहनी की बेटी रुक्मणी कुमारी (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। पिता मुकेश के अनुसार आज रुक्मणी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान 6 आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को करीब 50 मीटर तक घसीटा और बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। इलाज के लिए पहुंचने से पहले गई जान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक कुत्ते वहां से भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी यह इकलौती संतान थी, जिसे आवारा कुत्तों ने उनसे छीन लिया। हादसे के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस घटना ने एक बार फिर से जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरैया में आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को किया था जख्मी इससे पहले 10 अप्रैल को सरैया में आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को काट लिया था। घटना गोरीगामा डीह पंचायत में हुई थी। 10 अप्रैल को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणें ने घेर कर कुत्ते को मार डाला। घटना के बाद हेल्थ कैंप लगाकर जख्मी लोगों को टीका दिया गया था। मुजफ्फरपुर में घर के दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर आज कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची की मौत हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर पंचायत अंतर्गत राजापुनस गांव की है। मृत बच्ची की पहचान मुकेश कुमार सहनी की बेटी रुक्मणी कुमारी (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। पिता मुकेश के अनुसार आज रुक्मणी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान 6 आवारा कुत्ते वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को करीब 50 मीटर तक घसीटा और बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। इलाज के लिए पहुंचने से पहले गई जान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक कुत्ते वहां से भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी यह इकलौती संतान थी, जिसे आवारा कुत्तों ने उनसे छीन लिया। हादसे के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस घटना ने एक बार फिर से जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरैया में आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को किया था जख्मी इससे पहले 10 अप्रैल को सरैया में आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को काट लिया था। घटना गोरीगामा डीह पंचायत में हुई थी। 10 अप्रैल को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणें ने घेर कर कुत्ते को मार डाला। घटना के बाद हेल्थ कैंप लगाकर जख्मी लोगों को टीका दिया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *