क्या आप भी फेंक देते हैं चिकन के पैर? रुकिए! इसमें छिपा है जवानी का राज, एक्सपर्ट ने बताए इसे खाने के ये 5 फायदे

क्या आप भी फेंक देते हैं चिकन के पैर? रुकिए! इसमें छिपा है जवानी का राज, एक्सपर्ट ने बताए इसे खाने के ये 5 फायदे

Chicken Feet Khane ke Fayde: जब आप चिकन खरीदने दुकान पर जाते हैं, तो शायद आप भी उन हिस्सों पर ध्यान देते होंगे जिनमें मांस ज्यादा हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिकन का वह हिस्सा जिसे अक्सर ‘कचरा’ समझकर फेंक दिया जाता है, असल में आपकी जवानी और सेहत का सबसे बड़ा राज छुपाए हुए है? जी हां, हम बात कर रहे हैं चिकन फीट (Chicken Feet) यानी चिकन के पैरों की। जिसे भारत में बहुत कम लोग पसंद करते हैं, वह विदेशों, खासकर कोरिया और चीन में ‘सुपरफूड’ के तौर पर हाथों-हाथ लिया जाता है।

वेस्ट नहीं, बेस्ट है चिकन का ये हिस्सा!

आजकल सोशल मीडिया और विज्ञापनों में ‘कोलेजन सप्लीमेंट’ (Collagen Supplements) का बहुत शोर है। महिलाएं और पुरुष अपनी स्किन को जवां रखने के लिए हजारों रुपये इन पाउडर और कैप्सूल पर खर्च कर रहे हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि चिकन फीट कुदरती कोलेजन का सबसे सस्ता और प्रभावी स्रोत है। इसमें प्रचुर मात्रा में कोलेजन के साथ-साथ ग्लूकोसामाइन और कॉन्ड्रोइटिन पाया जाता है, जो शरीर के ढाँचे को मजबूत बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं।

क्यों है यह ‘जवानी का नुस्खा’?

जयपुर के प्रसिद्ध आहार विशेषज्ञ (Nutritionist) डॉ. अंकित पाठक के अनुसार, चिकन फीट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में प्राकृतिक रूप से कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है। डॉ. अंकित पाठक ने बताया कि “उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है, जिससे त्वचा लटकने लगती है और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। चिकन फीट का सूप (Bone Broth) इस कमी को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है। यह न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि आपके जोड़ों के बीच मौजूद ‘कार्टिलेज’ को भी रिपेयर करता है।”

चिकन फीट खाने के 5 बेमिसाल फायदे

  • नेचुरल एंटी-एजिंग (झुर्रियों से छुटकारा): चिकन फीट में मौजूद कोलेजन त्वचा की इलास्टिसिटी (लचीलापन) को बढ़ाता है। यह चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को आने से रोकता है, जिससे आपकी स्किन 40 की उम्र में भी 25 जैसी जवां दिखती है।
  • जोड़ों और हड्डियों के लिए वरदान: इसमें पाया जाने वाला ग्लूकोसामाइन जोड़ों के बीच के ‘लुब्रिकेंट’ को बनाए रखता है। अगर आपके घुटनों से कट-कट की आवाज आती है, तो इसका सूप आपके लिए किसी दवा से कम नहीं है।
  • तेजी से घाव भरना: इसमें मौजूद प्रोटीन और कोलेजन शरीर के टिश्यू को जल्दी रिपेयर करते हैं। किसी भी चोट या सर्जरी के बाद इसका सेवन रिकवरी को तेज कर देता है।
  • पाचन तंत्र में सुधार: चिकन फीट में जिलेटिन होता है, जो पेट की परत (Gut Lining) को स्वस्थ रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
  • नाखून और बालों की मजबूती: अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं या नाखून कमजोर हैं, तो चिकन फीट में मौजूद मिनरल्स इन्हें अंदरूनी मजबूती प्रदान करते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *