गयाजी में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की डीएम ने की समीक्षा:3 करोड़ की प्रोत्साहन राशि आवंटित; कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा पर जोर, उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग पर जोर

गयाजी में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की डीएम ने की समीक्षा:3 करोड़ की प्रोत्साहन राशि आवंटित; कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा पर जोर, उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग पर जोर

गयाजी में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गया जिले को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 3 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि आवंटित की है। इमामगंज, कोच प्रखंड को 1.5-1.5 करोड़, फतेहपुर के 2 करोड़ रुपए मिले इसके अतिरिक्त, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत इमामगंज प्रखंड को 2024-25 में 1.5 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, फतेहपुर और कोंच प्रखंडों को 2025-26 में क्रमशः 2 करोड़ और 1.5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कृषि क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी से कार्ययोजना की जानकारी ली। कृषि पदाधिकारी ने मोटे अनाज (मिलेट्स) और दलहन की खेती को बढ़ावा देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि केवल उत्पादन बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि मिलेट्स के प्रसंस्करण के लिए प्रोसेसिंग यूनिट और उत्पादों की बिक्री के लिए आउटलेट स्थापित करने का भी प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने दाल उत्पादन के साथ दाल मिल की स्थापना के लिए भी ठोस योजना बनाने को कहा। इसका उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की फतेहपुर और कोंच प्रखंडों में प्राप्त प्रोत्साहन राशि के उपयोग को लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर एएनसी (एंटीनैटल केयर) कियोस्क स्थापित करने की योजना है। इससे गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी। जिला शिक्षाधिकारी ने जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में आयरन स्लाइड, झूले, सी-सॉ और राउंड स्विंग जैसे उपकरण लगाए जाएंगे। गयाजी में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गया जिले को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 3 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि आवंटित की है। इमामगंज, कोच प्रखंड को 1.5-1.5 करोड़, फतेहपुर के 2 करोड़ रुपए मिले इसके अतिरिक्त, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत इमामगंज प्रखंड को 2024-25 में 1.5 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, फतेहपुर और कोंच प्रखंडों को 2025-26 में क्रमशः 2 करोड़ और 1.5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने कृषि क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी से कार्ययोजना की जानकारी ली। कृषि पदाधिकारी ने मोटे अनाज (मिलेट्स) और दलहन की खेती को बढ़ावा देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि केवल उत्पादन बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि मिलेट्स के प्रसंस्करण के लिए प्रोसेसिंग यूनिट और उत्पादों की बिक्री के लिए आउटलेट स्थापित करने का भी प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने दाल उत्पादन के साथ दाल मिल की स्थापना के लिए भी ठोस योजना बनाने को कहा। इसका उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की फतेहपुर और कोंच प्रखंडों में प्राप्त प्रोत्साहन राशि के उपयोग को लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर एएनसी (एंटीनैटल केयर) कियोस्क स्थापित करने की योजना है। इससे गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी। जिला शिक्षाधिकारी ने जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में आयरन स्लाइड, झूले, सी-सॉ और राउंड स्विंग जैसे उपकरण लगाए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *