सस्पेंड होते ही भूपेश बघेल से मिले जनपद पंचायत CEO:बोले-मुझे पहले से ही टारगेट किया, निलंबन के खिलाफ करेंगे अपील;बीजेपी बोली-अधिकारी निष्पक्ष नहीं थे

सस्पेंड होते ही भूपेश बघेल से मिले जनपद पंचायत CEO:बोले-मुझे पहले से ही टारगेट किया, निलंबन के खिलाफ करेंगे अपील;बीजेपी बोली-अधिकारी निष्पक्ष नहीं थे

दुर्ग जनपद पंचायत के CEO रूपेश कुमार पांडेय के सस्पेंड के बाद राजनीति गरमा गया है। सोमवार को सस्पेंड आदेश जारी होने के कुछ ही देर बाद रूपेश पांडेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचे, जिसे लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। हालांकि रूपेश पांडेय ने इसे केवल औपचारिक भेंट बताया है। रूपेश पांडेय ने कहा कि मुझे पहले से ही टारगेट किया जा रहा था। उन्होंने संभाग आयुक्त की ओर से की गई निलंबन की कार्रवाई को एकपक्षीय बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे इधर, इस मुलाकात को लेकर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निलंबित सीईओ और पूर्व मुख्यमंत्री के वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि रूपेश पांडेय निष्पक्ष नहीं थे। इस मुलाकात से उन्होंने खुद साबित कर दिया है। अमित चिमनानी ने कहा कि हर अधिकारी को निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। किसी विचारधारा से जुड़ा होना गलत नहीं है, लेकिन उसका असर कामकाज पर पड़ना उचित नहीं है। बता दें कि इस पूरे मामले में आचरण संबंधी गड़बड़ी पाए जाने पर रूपेश कुमार पांडेय को सस्पेंड किया गया है। निलंबित CEO बोले- यह केवल औपचारिक मुलाकात थी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात को लेकर निलंबित सीईओ रूपेश पांडेय ने कहा कि वे पहले पाटन जनपद पंचायत में सीईओ के पद पर पदस्थ रह चुके हैं, जिसके चलते उनका भूपेश बघेल से पूर्व परिचय और संपर्क रहा है। उन्होंने बताया कि भूपेश बघेल दुर्ग आए हुए थे, इसलिए उन्होंने उनसे केवल औपचारिक मुलाकात की थी। रूपेश पांडेय ने स्पष्ट किया कि इस भेंट का किसी भी राजनीतिक घटनाक्रम या गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। पहले मुख्य सचिव के पास करेंगे अपील, फिर हाईकोर्ट जाएंगे रूपेश पांडेय ने कहा कि उन्हें पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि “तमीज से बात करिए”, जिसके बाद जो कुछ हुआ वह प्रतिक्रिया स्वरूप हुआ। उनका कहना है कि मैंने अपमानजनक तरीके से बात नहीं की। निलंबन की कार्रवाई पर पांडेय ने आरोप लगाया कि संभागायुक्त ने एकपक्षीय एक्शन लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष और जवाब पेश किया था, लेकिन उसे संतोषजनक नहीं माना गया। अब वे इस मामले में पहले मुख्य सचिव के समक्ष अपील करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हाईकोर्ट का भी रुख करेंगे। विवाद के देखिए ये 2 तस्वीरें- बीजेपी नेता और उनकी पत्नी के खिलाफ वसूली के मामले लंबित रूपेश पांडेय ने बताया कि अंडा-निकुम मंडल के बीजेपी महामंत्री पुराण देशमुख की पत्नी साल 2015 से 2020 तक सरपंच थीं। उनके खिलाफ 2 लाख 40 हजार 105 रुपए की वसूली का मामला लंबित है। वहीं, खुद पुराण देशमुख के खिलाफ भी 75 हजार रुपए की वसूली का केस चल रहा है। जिस भवन को लेकर विवाद खड़ा किया गया, उसका स्टे जनवरी में हटा रूपेश पांडेय ने कहा कि बीजेपी नेता पुराण देशमुख सामुदायिक भवन की राशि को विवाद का कारण बता रहे हैं, जबकि उस मामले में किसी प्रकार का स्टे प्रभावी नहीं था। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार की कोर्ट ने जनवरी 2025 में ही स्टे हटा दिया था। इसके बाद भवन निर्माण कार्य पूरा हुआ और नियमानुसार राशि जारी की गई। पांडेय का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी अधूरा बताया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर केवल 7 सेकेंड का वीडियो जारी किया गया, जबकि पूरी रिकॉर्डिंग करीब 55 सेकेंड की है। वीडियो में सिर्फ उनकी प्रतिक्रिया दिखाई गई है, जबकि उससे पहले दूसरी ओर से लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। ये है पूरा मामला सुशासन तिहार के तहत दुर्ग के थनौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के दौरान सामुदायिक भवन के लिए राशि जारी करने को लेकर बीजेपी नेता पुराण देशमुख ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर उनकी और जनपद पंचायत के सीईओ रूपेश पांडेय के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। वायरल वीडियो में रूपेश पांडेय को “जो करना है कर लो” कहते हुए भी सुना गया था। वीडियो सामने आने के बाद संभागायुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत में पदस्थ प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी महेंद्र कुमार जांगड़े को सौंप दिया गया है। ……………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ‘जो करना है कर लो’ कहने वाले जनपद CEO सस्पेंड: सुशासन तिहार में भाजपा नेता को उंगली दिखाई, चिल्लाए, राशि जारी करने को लेकर विवाद छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘सुशासन तिहार’ के दौरान बीजेपी ग्रामीण महामंत्री पुराण देशमुख से बहस करते नजर आए थे। यह पूरा विवाद विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *