एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के अष्टम दिवस सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में गुरुवार को छात्र सैनिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्र सैनिकों ने प्राथमिक उपचार देना, सीपीआर देना, पट्टी करना, डूबने पर बचाव करना, अग्नि के प्रकार एवं श्रेणी, बुझाने के उपाय, भूकंप की स्थिति अथवा भूस्खलन की स्थिति में त्वरित कार्यवाही एवं विशिष्ट उपकरणों के प्रयोगों को जाना। जनसंपर्क प्रभारी लेफ्टिनेंट संकल्प मिश्रा ने बताया इस अवसर पर सूबेदार मेजर हनुवंत सिंह ने स्मृति चिह्न प्रदान कर एसडीईआरएफ उज्जैन टीम का सम्मान किया।


